spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

Mahandi River News : ओडिशा के झारसुगुड़ा महानदी में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से 7 लोगो की मौत, कई लापता

Mahandi River News

झारसुगड़ा। ओडिशा के झारसुगड़ा में महानदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पत्‍थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से 7 लोगों की डूब कर मरने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नाव में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमे अभी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मरने वाले और लापता व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुट गयी।

स्थानीय मछुआरे 35 यात्रियों को बचा सके जिन्हें बचाव के बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में, सात अन्य को पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों ने बचाया।

read more – BREAST CANCER : भारत में पहली बार डॉक्टरों ने की ब्रेस्ट कैंसर की सफल रोबोटिक सर्जरी, अब तक 15 महिलाओं का सफलतापूर्वक इलाज कर दी नई जिंदगी

Mahandi River News

प्रारंभ में, दो शव पाए गए और दर्जनों लोग घंटों तक लापता रहे। अब, ऑपरेशन जारी है, अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं जबकि सात अन्य यात्री अभी भी लापता बताये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि यात्री नाव में पथरसेनी से बरगढ़ जिले की ओर जा रहे थे, तभी झारसुगुड़ा के पथरसेनी मंदिर, शारदा घाट के पास यह दुर्घटना हुई। फ़िलहाल अभी तक मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.