spot_img
Tuesday, October 14, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

World Health Day 2024 : हर साल 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? आइये जानते है इसके महत्व और थीम

World Health Day 2024

इस वर्ष 2024 WHO की 76वीं वर्षगांठ है। प्रति वर्ष दुनिया भर में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों और स्वास्थ्य के अधिकार के बारे में जागरूक करना होता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) की की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हर साल इस दिन के उपलक्ष्य में WHO गलोबल स्तर की स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाना शुरू किया गया था। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य मेले और स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम शामिल हैं। साल 1950 में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया था।

READ MORE – SAGES ADMISSION 2024-25 : छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों के प्रवेश प्रारंभ, जानिए आवेदन की प्रक्रिया…..

तब से प्रति वर्ष अलग-अलग थीम्स पर इस दिन को मनाया जाता है। यह दिवस कई स्वास्थ्य मुद्दों जैसे कि मलेरिया, एचआईवी/एड्स, कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करता है। यह दिवस लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है, जिसमें नियमित व्यायाम, स्वस्थ भोजन और तंबाकू और शराब से परहेज शामिल है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करवाना है, ताकि सब निरोग रह सकें।

World Health Day 2024

विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व
स्वास्थ्य, हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आयाम होता है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक तंतु का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व स्वास्थ्य को मानव जीवन का आधार मानने में है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रहना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल एक खास थीम पर काम करता है और इस बार 2024 विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार’ है। जो मौलिक मानव अधिकार पर केंद्रित है: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सूचना तक पहुंच। यह थीम सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच और अधिकारों पर केंद्रित है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.