CG NEWS : गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, `मोहन-विष्णु` आज कवर्धा में मिलकर संभालेंगे कमान…

CG NEWS : गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, `मोहन-विष्णु` आज कवर्धा में मिलकर संभालेंगे कमान…

CG NEWS

कवर्धा। एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज राजनांदगांव लोकसभा सीट में कवर्धा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। इससे पहले इस विशाल जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे, उनके आयोजन को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी थी लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से यह दौरा स्थगित किया गया है।

READ MORE – SAGES ADMISSION 2024-25 : छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों के प्रवेश प्रारंभ, जानिए आवेदन की प्रक्रिया…..

अब उनकी जगह पर एमपी के सीएम मोहन यादव व छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य नेता राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद संतोष पांडे के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उनके सामने मैदान में उतारा है।

प्रदेश में 11 सीटों के लिए 3 चरणों में होंगे मतदान

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग होनी है, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में मतदान होगा। तो वहीं दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों में मतदान होना हैं। इसके साथ ही तीसरे चरण (7 मई) में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान होना है।

READ MORE – SURYA GRAHAN 2024 : जानिए कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं……

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर