spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

CG BREAKING : मैत्री बाग में ‘जया’, रायपुर जंगल सफारी में ‘रक्षा’ की गूंजेगी दहाड़

CG BREAKING

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित भारत रूस मित्रता के प्रतीक मैत्री बाग के जू की शान रही सफेद बाघिन रक्षा अब रायपुर जंगल सफारी में सफेद बाघों का कुनबा बढ़ाएगी, वहीं रायपुर जंगल सफारी की सफेद बाघिन जया की दहाड़ अब मैत्री बाग में गूंजेगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मैत्री बाग के दुर्लभ वन्य जीवों में इन ब्रीडिंग को रोकने के साथ बायो डायवर्सिटी को बनाए रखने के लिए जानवरों की अदला-बदली की गई है।

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र स्थित मैत्री बाग का जू अपने बेहतर वन्य माहौल के लिए जाना जाता है। वहीं देशभर में सफेद बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन में भी मैत्री बाग का योगदान है। चार साल की जया को पिंजरा से मैत्री बाग के बाड़ा में शिफ्ट करने में एक घंटे से भी अधिक का समय लगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। वहीं जया का मेडिकल चेकअप भी किया गया।

RAED MORE – MOSCOW ATTACK : मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल

मैत्री बाग में सफेद बाघों की संख्या अभी नौ थी। मैत्री बाग उद्यान विभाग प्रबंधन के अनुसार पिछले साल मादा बाघ रक्षा ने 3 नन्हे शावकों को जन्म दिया। शावकों के पिता का नाम सुल्तान है। इसके एक साल पहले बाघिन रोमा ने भी एक नन्हे शावक को जन्म दिया गया था, जिसका पिता भी सुलतान ही था।

CG BREAKING

इस बारे में भिलाई इस्पात संयंत्र के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि, “जंगल सफारी से आने वाले वन्य प्राणी से मैत्री बाग के प्रति सैलानियों का आकर्षण बना रहेगा। साथ ही मैत्री बाग से एक्सचेंज में व्हाइट टाइगर भेज गया है।” इससे पहले रायपुर जंगल सफारी से चार बार्किंग डियर और चार स्याही मैत्री बाग लाए गए थे। इन जानवरों के बदले मैत्री बाग से दो सियार को भेजा गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कोरोनाकाल से ही मैत्री बाग में लंबे समय से वन्य प्राणियों के एक्सचेंज रुका हुआ था। मैत्री बाग में इससे पहले साल 2017 में नए मेहमान को लाया गया था। फिर किसी कारणों से जानवरों का एक्सचेंज नहीं हो पा रहा था।

राज्य के वन विभाग ने भिलाई मैत्री बाग और जंगल सफारी नया रायपुर के बीच वन्य प्राणियों के एक्सचेंज को जू अथॉरिटी को हरी झंडी दिखाई है। जिसके बाद गुरुवार को जया बाघिन को भिलाई लाया गया, और रक्षा बाघिन को रायपुर जंगल सफारी में शिफ्ट किया गया।

RAED MORE – CG ACCIDENT : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर ही युवक-युवती की मौत

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.