ED arrested Delhi CM Arvind Kejriwal Update: केजरीवाल को ईडी ने कहा, ‘सरगना’, PMLA कोर्ट को बताया, चुनाव में 45 करोड़ रुपए जुटाए; केजरीवाल ने भी अपनी बात कही

ED arrested Delhi CM Arvind Kejriwal Update: केजरीवाल को ईडी ने कहा, ‘सरगना’, PMLA कोर्ट को बताया, चुनाव में 45 करोड़ रुपए जुटाए; केजरीवाल ने भी अपनी बात कही

ED arrested Delhi CM Arvind Kejriwal Update

नई दिल्ली। गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी चर्चा में बनी हुई है।शुक्रवार दोपहर दो बजे ED ने शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट से दस दिन के रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी ने कोर्ट में सीएम को दिल्ली शराब नीति का मास्टरमाइंड बताया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन देश के लिए है।

दो बार में 25 करोड़ का कैश ट्रांसफर

ED ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति को कर्ता धर्ता केजरीवाल थे। दो बार कैश ट्रांसफर हुआ। पहला ट्रांसजेक्शन 10 करोड़ और दूसरा 15 करोड़ दिए गए। सीएम केजरीवाल का पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव की फंडिंग मकसद था। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए का इस्तेमाल हुआ।

ED arrested Delhi CM Arvind Kejriwal Update

गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ

गौरतलब है कि केजरीवाल को 21 मार्च की रात को ईडी ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम केजरीवाल को RML अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ। इसके बाद पूरी रात केजरीवाल ने ED की लॉकअप में काटी।

ED arrested Delhi CM Arvind Kejriwal Update

आप सुप्रीम कोर्ट गई फिर याचिका वापस ली

इधर अपनी गिरफ्तारी पर केजरीवाल के नेता शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने सुनवाई की। हालांकि कुछ देर बाद केजरीवाल की ओर याचिका वापस ले ली गई।

मुख्यमंत्री बने रहे केजरीवाल, जेल से चलेगी सरकार
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है, इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए।

ED arrested Delhi CM Arvind Kejriwal Update

आप का प्रदर्शन, दो नेता हिरासत में

इधर शुक्रवार को दिन भर केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के ITO में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया।अब आपको बताते हैं कि दिल्ली शराब नीति केस में आप नेताओं में कौन कौन गिरफ्तार हुआ। साथ ही बताएंगे कि हवालात में केजरीवाल की पहली रात कैसी बीती। उन्होंने क्या-क्या किया, कहां सोए, क्या खाया…?

शराब नीति में पहले कौन कौन गिरफ्तार

केजरीवाल की गिरफ्तारी के पहले इसी केस में मनीष सिसोदिया 13 महीने से और AAP नेता संजय सिंह 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। लोग कहते हैं रात गई बात गई लेकिन इस मामले में रात भले गई लेकिन बात अभी जारी है। सूत्रों का दावा है कि ईडी लॉकअप में अरविंद केजरीवाल रातभर ठीक से नहीं सो सके। ईडी के हेडक्वार्टर में दो लॉकअप है। यहां ऐसी की सुविधा है। अरविंद केजरीवाल को यही एक लॉकअप में रखा गया था।

जमीन पर लेटे केजरीवाल, नींद नहीं आई

ईडी लॉकअप में बेड नहीं होने की वजह से सीएम केजरीवाल रात को जमीन पर सोए थे। उन पर सीसीटीवी से निगरानी रखी गई। हवालात के आसपास सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और वह सुबह भी जल्दी जाग गए. जिसके बाद उनको सुबह ब्रेकफास्ट करवाया गया, इसके बाद उन्होंने अपनी रूटीन दवाएं लीं।

इस केस में आगे क्या होगा

अब आपको बताते हैं इस केस में आगे क्या होगा। दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार होने के कुछ मिनट बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे। वर्तमान में दिल्ली सरकार में केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर की आप नेता आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे।”

Breaking News News and Politics