Ticket Checking Campaign : रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन…! 15 दिनों में 2836 केस…रेलवे ने वसूले 18 लाख रुपये

Ticket Checking Campaign : रायपुर मंडल में टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन…! 15 दिनों में 2836 केस…रेलवे ने वसूले 18 लाख रुपये

रायपुर, 05 जून। Ticket Checking Campaign : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा 21 मई 2026 से 4 जून 2026 तक विशेष ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया, जिसमें 15 दिनों के भीतर 2836 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 लाख 9 हजार 165 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना, बिना टिकट यात्रा पर सख्त निगरानी रखना और रेल यात्रा में अनुशासन बनाए रखना है। यह अभियान प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजय कुमार के निर्देश पर चलाया गया। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में टीम ने अभियान को अंजाम दिया।

रायपुर और भाटापारा स्टेशन पर विशेष जांच

4 जून 2026 को रायपुर और भाटापारा स्टेशन पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई की टीमों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सघन जांच की। इस एक दिन की कार्रवाई में कुल 594 मामलों से 3 लाख 92 हजार 850 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

किस मामले में कितना जुर्माना?

  • बिना टिकट यात्रा के 407 मामलों से ₹3,20,330
  • अनियमित टिकट के 136 मामलों से ₹67,030
  • बिना बुक लगेज के 11 मामलों से ₹1,390
  • गंदगी फैलाने के 40 मामलों से ₹4,100 जुर्माना वसूला गया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा (Ticket Checking Campaign) शुरू करने से पहले वैध टिकट जरूर लें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
राज्य खबर