रायपुर, 28 मई। Irrigation Project : बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड में जल संसाधन विभाग द्वारा मद्देड़ तालाब के जीर्णोद्धार कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लगभग 370.55 लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है। 23 दिसंबर 2024 से शुरू हुए इस कार्य का अब तक लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया जा चुका है। परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और खेती को नई दिशा मिलेगी।
