चलती कार में लगी भीषण आग…परिवार ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी भीषण आग…परिवार ने कूदकर बचाई जान

रायपुर, 25मई| रायपुर के काली बाड़ी चौक के पास सोमवार को चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई जिससे अफरा- तफरी मच गई घटना के दौरान कार में एक परिवार सवार था, जिसने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

वही कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।

 

Breaking News