छत्तीसगढ़ तापमान 45°C तक पहुंचा…मौसम विभाग का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ तापमान 45°C तक पहुंचा…मौसम विभाग का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़, 22मई| छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है।

सबसे ज्यादा खतरा सुबह 10 बजे के बाद से माना जा रहा है, जबकि 11 से 12 बजे के बीच UV रेज़ का स्तर अत्यधिक (एक्सट्रीम) रहने की चेतावनी दी गई है इस दौरान सीधे धूप में रहने पर कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

रायपुर में स्थित माना क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं बिलासपुर और रायगढ़ में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

मेकाहारा के त्वचा रोग विभाग के प्रमुख (HOD) डॉ. मृत्युंजय सिंह ने सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की भीषण गर्मी केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्थिति पर भी असर डाल रही है चिड़चिड़ापन, गुस्सा, नींद की कमी और बेचैनी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलने से बचें।

मौसम