Heart Attack in CRPF Jawan : बीजापुर में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत…! ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत…मेकाज में तोड़ा दम

Heart Attack in CRPF Jawan : बीजापुर में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत…! ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत…मेकाज में तोड़ा दम

बीजापुर, 20 मई। Heart Attack in CRPF Jawan : बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुंदरी स्थित CRPF कैंप में पदस्थ एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान का इलाज मेकाज में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बांकुरा जिले के शिमलापाल थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय सुभाष डे CRPF की 165वीं बटालियन में आरक्षक पद पर तैनात थे। वे 23 अप्रैल 2024 को 192वीं बटालियन से स्थानांतरित होकर बीजापुर पहुंचे थे और फुंदरी कैंप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

बताया गया कि 17 मई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां 19 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद CRPF अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम भेजने के लिए एम्बॉमिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

राज्य खबर