गुजरात,15 मई| गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीमद भागवत सप्ताह के दौरान आयोजित एक डायरा कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें लोकप्रिय लोकगायक पर दर्शकों द्वारा देवयत खावडमकर नोट बरसाए गए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर प्रस्तुति दे रहे गायक पर अचानक नोटों की बारिश शुरू हो जाती है कुछ ही समय में स्थिति ऐसी बन जाती है कि मंच पर नोटों का ढेर लग जाता है और गायक लगभग पैसों के बीच घिरते नजर आते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु और दर्शक उत्साह में मंच की ओर नोट उड़ाते दिखाई देते हैं कई लोग हाथों से नोट फेंकते हैं, जबकि कुछ लोग थैले और बोरे भरकर नकदी लेकर मंच तक पहुंचते हैं। देखते ही देखते पूरा मंच नोटों से भर जाता है और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन जाता है।
