रायपुर से दुखद खबर…पूर्व एमआईसी सदस्य अमित दास का निधन

रायपुर से दुखद खबर…पूर्व एमआईसी सदस्य अमित दास का निधन

रायपुर,15मई।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद समाचार सामने आया है संतोषी नगर स्थित मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य अमित दास का हार्ट अटैक से निधन हो गया उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है|

जानकारी के अनुसार, अमित दास अपने कुछ दोस्तों के साथ मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे सभी लोग एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे गुरुवार रात स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके गले में पानी चला गया, जिसके बाद उनकी हालत तेजी से खराब होने लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने और प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया स्थिति गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे वे नगर निगम में एमआईसी सदस्य की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे वे कांग्रेस नेता सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे। अपनी सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक भूमिका के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय माने जाते थे।

उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया है पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो गोकुल नगर मठपुरेना के लिए रवाना होगी।

उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक है।

राज्य खबर