BJP Core Committee : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव…! नई कोर कमेटी घोषित…O.P. Choudhary की एंट्री…कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी…यहां देखें List

BJP Core Committee : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव…! नई कोर कमेटी घोषित…O.P. Choudhary की एंट्री…कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी…यहां देखें List

रायपुर, 13 मई। BJP Core Committee : BJP ने छत्तीसगढ़ में नई कोर कमेटी का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किरण देव, अरुण साव और ओपी चौधरी को जगह मिली है, जबकि कई बड़े नेताओं को बाहर कर दिया गया। संगठन में इस बदलाव को नई रणनीति और पीढ़ीगत संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई कोर कमेटी का गठन कर दिया है। पार्टी की नई रणनीतिक टीम में सरकार और संगठन के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। नई कोर कमेटी में विष्णु देव साय, किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन के अनुभवी चेहरों को भी मिली जगह

पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए अजय जम्वाल, पवन साय, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, शिवरतन शर्मा और कृष्णमूर्ति बांधी को भी कोर कमेटी में शामिल किया है।

कई बड़े नेताओं का पत्ता साफ

नई सूची में सबसे ज्यादा चर्चा उन नेताओं की हो रही है जिन्हें इस बार जगह नहीं मिली। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को कोर कमेटी से बाहर रखा गया है।

नई रणनीति और पीढ़ीगत संतुलन का संकेत

राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को भाजपा की (BJP Core Committee) नई रणनीति और संगठन में पीढ़ीगत संतुलन की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन विस्तार और कार्यसमिति की गतिविधियों को लेकर नई टीम के जरिए तेजी से काम करने की तैयारी में है।  
राज्य खबर