BJP Core Committee : छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव…! नई कोर कमेटी घोषित…O.P. Choudhary की एंट्री…कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी…यहां देखें List

BJP Core Committee
रायपुर, 13 मई। BJP Core Committee : BJP ने छत्तीसगढ़ में नई कोर कमेटी का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किरण देव, अरुण साव और ओपी चौधरी को जगह मिली है, जबकि कई बड़े नेताओं को बाहर कर दिया गया। संगठन में इस बदलाव को नई रणनीति और पीढ़ीगत संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है।
पार्टी ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई कोर कमेटी का गठन कर दिया है। पार्टी की नई रणनीतिक टीम में सरकार और संगठन के प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
नई कोर कमेटी में विष्णु देव साय, किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।
