Dhamtari में AI क्रांति की शुरुआत… AI और डिजिटल स्किल्स से लैस होंगे जिले के युवा

Dhamtari में AI क्रांति की शुरुआत… AI और डिजिटल स्किल्स से लैस होंगे जिले के युवा

रायपुर, 12 मई। Dhamtari जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में AI Upskilling Course 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़कर उन्हें रोजगार और डिजिटल उद्यमिता के लिए तैयार करना है।

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

पी.जी. कॉलेज धमतरी के IT भवन में आयोजित परीक्षा में जिलेभर के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 166 प्रतिभागियों में 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन और 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा दी। युवाओं की बड़ी भागीदारी जिले में AI और डिजिटल शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

मिलेगा ग्लोबल लेवल का AI प्रशिक्षण

चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Prompt Engineering और Digital Productivity जैसी आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

रोजगार और स्टार्टअप पर रहेगा फोकस

यह प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग और डिजिटल उद्यमिता के लिए भी तैयार करेगा। कार्यक्रम को पूरी तरह Industry-Oriented बनाया गया है ताकि प्रतिभागी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठा सकें।

कलेक्टर बोले – भविष्य AI का है

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आने वाला समय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। प्रशासन का उद्देश्य धमतरी के युवाओं को समय रहते आधुनिक स्किल्स से लैस करना है, ताकि वे बेहतर रोजगार पाने के साथ-साथ खुद के स्टार्टअप भी शुरू कर सकें।

नवाचार की दिशा में बढ़ता धमतरी

गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित AI Workshop के जरिए 4 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर मिला था। इसी से प्रेरित होकर इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जिला प्रशासन की यह पहल धमतरी को तकनीकी नवाचार और डिजिटल स्किलिंग के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Education