Bus Accident : कुल्लू में भीषण हादसा…! 500 फीट खाई में गिरी बस…4 की मौत

Bus Accident : कुल्लू में भीषण हादसा…! 500 फीट खाई में गिरी बस…4 की मौत

कुल्लू, 05 अप्रैल। Bus Accident : प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल कुल्लू में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए।

इस दर्दनाक हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू में जुटीं टीमें

घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस और होमगार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्गम हालात में बचाव

गहरी खाई और पहाड़ी इलाके की मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर घायलों को बाहर निकाला। अंधेरा और तेज ढलान के कारण ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

अस्पताल में भर्ती

सभी 18 घायलों को एम्बुलेंस के जरिए बंजार और कुल्लू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

National