टीएस सिंहदेव गुट का विरोध
इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता टीएस सिंहदेव के समर्थक माने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि भूपेश बघेल गुट को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और पदों में उनके समर्थकों को नजरअंदाज किया जा रहा है।पूर्व सांसद की बहू का इस्तीफा
इस गुटबाजी के बीच, पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो पार्टी के भीतर गहरी हलचल का कारण बन रहा है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और संगठन पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है, और कहा कि उनकी समस्याओं को अनसुना किया गया है। अब तक 30 से अधिक पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी मिल चुकी है।

















