Site icon AB News.Press

Big Resignation : ब्रेकिंग…कांग्रेस में इस्तीफे की झड़ी…! पूर्व सांसद की बहू सचिव सहित 17 दिग्गजों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र…यहां देखें Letter

Big Resignation: Breaking News... A flurry of resignations in Congress! 17 senior leaders, including the former MP's daughter-in-law and secretary, have submitted their resignations en masse... See the letter here.

Big Resignation

सूरजपुर, 14 फरवरी। Big Resignation : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के भीतर फिर से गुटबाजी का मामला सामने आया है। सूरजपुर जिले में कांग्रेस के 17 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में जिला संयुक्त महामंत्री, महामंत्री, और सचिव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

टीएस सिंहदेव गुट का विरोध

इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता टीएस सिंहदेव के समर्थक माने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि भूपेश बघेल गुट को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और पदों में उनके समर्थकों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पूर्व सांसद की बहू का इस्तीफा

इस गुटबाजी के बीच, पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो पार्टी के भीतर गहरी हलचल का कारण बन रहा है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और संगठन पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है, और कहा कि उनकी समस्याओं को अनसुना किया गया है। अब तक 30 से अधिक पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी मिल चुकी है।
Exit mobile version