Bangladesh Former PM : बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन…! देश में शोक की लहर
ढाका, 30 दिसंबर। Bangladesh Former PM : बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का आज सुबह निधन हो गया है। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने फज्र की नमाज़ के ठीक बाद करीब सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली, यह जानकारी उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने पुष्टि की है।
खालिदा जिया लंबे समय से बीमार थीं और ढाका के एवरकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें लिवर सिरोसिस, डायबिटीज, गठिया और दिल और फेफड़ों की समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। कुछ समय पहले उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
उनकी मौत की खबर ऐसे समय आई है जब वह देश में चल रही चुनावी प्रक्रिया में एक उम्मीदवार के तौर पर एक्टिव रूप से शामिल थीं और उन्होंने 29 दिसंबर को चुनाव के लिए अपना नॉमिनेशन पेपर दाखिल किया था। इस घटना का देश के राजनीतिक माहौल पर अचानक और बड़ा असर पड़ा है।
Breaking News

