ED Raid : अवैध कफ सिरप रैकेट पर ईडी का शिकंजा…! यूपी–गुजरात–झारखंड में तड़के छापेमारी…हजारों करोड़ का गोरखधंधा बेनकाब

ED Raid : अवैध कफ सिरप रैकेट पर ईडी का शिकंजा…! यूपी–गुजरात–झारखंड में तड़के छापेमारी…हजारों करोड़ का गोरखधंधा बेनकाब

लखनऊ, 12 दिसंबर। ED Raid : देशभर में फैल चुके अवैध कोडीन-बेस्ड कफ सिरप रैकेट पर शुक्रवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ यूनिट की टीम ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को झटका दिया। पिछले दो महीनों में इस घोटाले से जुड़ी 30 से अधिक FIR दर्ज होने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की थी।

इन राज्यों में पड़ा ईडी का छापा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ

सहारनपुर

वाराणसी

जौनपुर

झारखंड

रांची

गुजरात

अहमदाबाद, सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं लोकेशंस पर अवैध कफ सिरप का स्टॉक रखा जाता था और आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती थी।

क्यों है चर्चा में कफ सिरप घोटाला?

हाल ही में कोडीन-बेस्ड कफ सिरप से जुड़ी कई बच्चों की मौत की रिपोर्ट्स ने इस गैंग को सुर्खियों में ला दिया। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके साथियों आलोक सिंह और अमित सिंह पर कई राज्यों में नेटवर्क चलाने का आरोप है। आलोक सिंह को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, शुभम जायसवाल दुबई भाग गया है, जबकि उसके पिता भोला प्रसाद समेत अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हजारों करोड़ का अवैध कारोबार

पिछले दो महीनों में लखनऊ, सोनभद्र, वाराणसी, सहारनपुर और गाजियाबाद सहित कई जिलों में छापों में अवैध कोडीन सिरप का बड़ा जखीरा मिला।
जांच एजेंसियों का अनुमान है कि यह कारोबार हजारों करोड़ रुपये तक फैला हुआ था।

एसआईटी भी जांच में सक्रिय

यूपी सरकार ने भी मामले की गंभीरता देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी है, जो पूरे नेटवर्क की फाइनेंशियल और सप्लाई चेन की जांच कर रही है। ईडी की यह ताबड़तोड़ कार्रवाई कफ सिरप रैकेट की कमर तोड़ने की दिशा में सबसे बड़ी छापेमारी मानी जा रही है।

National