Paddy Procurement Review Meet : कलेक्टर ने ली धान खरीदी की समीक्षा बैठक…! कहा-धान खरीदी को पर्व की तरह मनाएं

Paddy Procurement Review Meet : कलेक्टर ने ली धान खरीदी की समीक्षा बैठक…! कहा-धान खरीदी को पर्व की तरह मनाएं

रायपुर, 16 नवंबर। Paddy Procurement Review Meet : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले के 139 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। इन केंद्रों पर विश्राम गृह, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धान खरीदी केंद्रों के नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों, पटवारियों, कृषि विस्तार अधिकारियों और पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

धान खरीदी को पर्व की तरह मनाएं : कलेक्टर

बैठक में संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा, धान खरीदी वर्तमान शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसे हम सभी मिलकर एक पर्व की तरह मनाएं। अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कार्य करें और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने धान खरीदी को सुचारू रूप से चलाने के लिए तकनीकी सहायता के प्रशिक्षण वीडियो भी तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर ने एस्मा लागू होने की जानकारी देते हुए कहा कि, लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी होगी। लक्ष्य है कि कोई भी किसान केंद्र पर किसी परेशानी के बिना अपना धान बेच सके।

कानून व्यवस्था पर पुलिस सतर्क

बैठक में एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा, धान खरीदी के दौरान सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करेंगे। किसी भी कानून व्यवस्था की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे उपस्थित

समीक्षा बैठक में, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने विश्वास जताया है कि धान खरीदी का कार्य इस वर्ष भी सुगमता और पारदर्शिता के साथ संपन्न होगा।
राज्य खबर