spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bilaspur-Itwari Express : RPF की सतर्कता से 3.37 करोड़ की तस्करी नाकाम…! सोने-चांदी के ढेर से भरा था बैग

बिलासपुरर, 14 अक्टूबर। Bilaspur-Itwari Express : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मंडल टास्क टीम, नागपुर द्वारा 11 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया...

Latest Posts

Woman Naxalite injured in Gariaband encounter dies: जान लेने वाली महिला नक्सली को पुलिस वाले ने दिया खून, फिर भी नहीं बची जिंदगी, जानें पूरी कहानी

Woman Naxalite injured in Gariaband encounter dies

गरियाबंद। मिली जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुकमा जिले के सिलगेर की रहने वाली महिला नक्सली पार्वती को 25 जनवरी को सिकासेर में फोर्स से मुठभेड़ के दौरान सिर पर गोली लगी थी। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला नक्सली की जान बचाने के लिए पुलिस के जवान ने रक्तदान किया था।

बीजापुर में सक्रिय नक्सलियों की एक टोली गरियाबंद में कमजोर पड़ी नक्सल गतिविधियों को विस्तार करने में जुटी हुई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मैनपुर थाना क्षेत्र के सिकासार इलाका में सर्चिंग के लिए भेजा गया था। अभियान बुधवार देर रात से शुरू हुई।

Woman Naxalite injured in Gariaband encounter dies

एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि उस वक्त 25 से 30 की संख्या में नक्सली सामने थे। गोलियाँ दोनों तरफ से चल रही थी। तीन-चार राउंड की फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद सर्चिंग के दौरान 25 से 30 साल के बीच की एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। बीजापुर की सिलगेर की रहने वाली महिला नक्सली का तत्काल उपचार करने के बाद 108 के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

महिला नक्सली के गर्दन में गोली लगने के कारण खून काफी मात्रा में बह गया था। एडिशन एसपी पटेल ने बताया कि डॉक्टरों ने ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। ऐसे में एसपी के निर्देश के बाद तत्काल डोनर की व्यवस्था की गई। वही कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रदीप सिन्हा ने घायल महिला नक्सली को खून देकर उसकी जान बचाई थी। जिससे एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता देखने को मिला।

Woman Naxalite injured in Gariaband encounter dies

हालत स्थिर होने के बाद महिला नक्सली को रायपुर मेकाहारा में उपचार हेतु शिफ्ट किया गया था। मेकाहारा से उसे डीकेएस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.