Rape Allegations : SDOP याकूब मेमन पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप…बलरामपुर में हैं पदस्थ
रायपुर, 16 सितंबर। Rape Allegations : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी पर संगीन आरोप लगे हैं। एक महिला ने बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां उस समय याकूब मेमन डीएसपी पद पर कार्यरत थे। महिला का आरोप है कि उसने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया।
क्राइम न्यूज राज्य खबर

