Death of 9 year old boy: तालाब में गिरने से 9 साल के मासूम की मौत, कई घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Death of 9 year old boy: तालाब में गिरने से 9 साल के मासूम की मौत, कई घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Death of 9 year old boy

दुर्ग। भिलाई के पुरैना स्थित एक तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्ग से आई एसडीआरएफ की टीम ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर कई घंटे की रेस्क्यू के बाद शव को खोजकर बाहर निकाला । इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम को शनिवार 3 फरवरी की शाम 7.10 बजे सूचना मिली थी कि एक बच्चा तालाब में गिर गया है। वो डूब चुका है और उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। दुर्ग कंट्रोल रूम से तुरंत एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

Death of 9 year old boy

एसडीआरएफ की टीम पुरैना भिलाई के उस तालाब में पहुंची जहां बच्चा गिरा था। टीम ने तुरंत अपनी वोट तैयार की। इसके बाद राजकुमार यादव ने पूरे तालाब में डीप डाइविंग लगाकर बॉडी को खोजना शुरू किया। कई घंटे डीप डाइविंग करके तालाब के पानी के अंदर खोजने के बाद बच्चे की बॉडी दिखाई दी । इसके बाद रात में बॉडी को तालाब से बाहर निकाला गया।

शव निकलने के बाद भिलाई पुलिस ने शव को अपने सुपुर्द में लेकर लाल बहादुर अस्पताल स्थित मरचुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यह पंचनामा के बाद बच्चे के शव को परिजनों को सौप दिया गया.

Breaking News News and Politics राज्य खबर