Fast Track Decision : रेप के बाद ICE बॉक्स में भरकर फेंक दी थी बच्ची को…दरिंदे को 58 दिनों में हुई फांसी…जज ने कहा- मृत्यु तक फांसी पर लटकाया जाए
बांदा, 09 सितंबर। Fast Track Decision : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना में कोर्ट ने त्वरित और सख्त फैसला सुनाते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। यह मामला जून 2025 का है, जब चिल्ला थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे आइस बॉक्स में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया था। इलाज के दौरान बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी।
National

