Raipur Crime News : रायपुर के पुलिस कालोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Crime News : रायपुर के पुलिस कालोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Crime News

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या करने की खबर सामने आयी है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह मामला विधानसभा क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने घर के बाहर ताला लगा देखकर मृतका को काल किया, फोन रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने मृतका के पति को सुकमा फोन किया। इसके बाद पति ने भी पत्नी को फोन किया लेकिन काल रिसीव नही होने पर पति ने सुकमा से रायपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने विधानसभा थाना को इसकी जानकारी दी।

READ MORE – CHHATTISGARH CABINET MEETING : आज शाम मंत्रालय में होगी साय कैबिनेट की बैठक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती हैं सरकार, जानिए पूरी खबर

Raipur Crime News

जिसके बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो वहां महिला की लाश पड़ी थी। महिला का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। जांच में पता चला कि हत्‍यारे ने किसी धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर हत्‍या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। आसपास के सीसीटीवी के साथ काल डिटेल को खंगाला जा रहा है। पुलिस महिला की हत्‍या की हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

READ MORE – MAHTARI VANDAN YOJANA 2024 : 7 मार्च को साइंस कॉलेज में सीएम साय करेंगे योजना का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त, “बाल विवाह मुक्त अभियान” की होगी शुरुआत

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर