Eid-e-Milad Holiday : ईद-ए-मिलाद अवकाश को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना…यहां देखें

Eid-e-Milad Holiday : ईद-ए-मिलाद अवकाश को लेकर छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना…यहां देखें

रायपुर, 03 सितंबर। Eid-e-Milad Holiday : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है। शासन ने पहले घोषित अवकाश में बदलाव करते हुए 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त कर दिया है।

नई अधिसूचना के अनुसार, अब 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही, 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों, कार्यालयों एवं जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे अवकाश व्यवस्था में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न हो।

Breaking News राज्य खबर