spot_img
Thursday, June 26, 2025

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away पद्म श्री सम्मानित जाने माने कवि सुरेन्द्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन, सुनाते थे अपनी ही...

Chhattisgarh Poet Surendra Dubey Passed Away रायपुर। पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का गुरुवार 26 जून 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने ACI में...

Latest Posts

NASA Axiom Mission Launch LIVE Video : 41 साल बाद भारत से एक और गगनयात्री अंतरिक्ष में, शुभांशु शुक्ला आज ISS के लिए भरेंगे उड़ान!!!!!

NASA Axiom Mission Launch LIVE Video

नई दिल्ली। आज का दिन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। 1984 में राकेश शर्मा के बाद अब एक बार फिर भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की ओर रवाना होने वाले हैं। शुभांशु शुक्ला, जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं, आज यानी 25 जून को दोपहर 12:01 बजे एक्सिओम स्पेस के मिशन Ax-04 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरेंगे। यह ऐतिहासिक लॉन्च अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट की मदद से किया जाएगा।

READ MORE – MP News : जुए के कर्ज में डूबे पति ने पत्नी को दोस्त के हाथों बेचा, दुष्कर्म का मामला दर्ज

NASA Axiom Mission Launch LIVE Video

शुभांशु शुक्ला स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में सवार होंगे और 28 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद कल यानी 26 जून को शाम 4:30 बजे ISS से जुड़ेंगे। इस मिशन में वह ISS पर 14 दिन तक रहेंगे और कुल 12 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनमें 7 भारत के शिक्षण संस्थानों द्वारा तैयार किए गए हैं।

ये प्रयोग मुख्य रूप से बायोलॉजिकल स्टडीज़ से संबंधित हैं, जिनका मकसद अंतरिक्ष में मानव स्वास्थ्य और सूक्ष्म जीवों पर पड़ने वाले असर को समझना है। साथ ही, शुभांशु नासा के साथ मिलकर 5 अंतरराष्ट्रीय प्रयोग भी करेंगे, जिनसे भविष्य के दीर्घकालिक अंतरिक्ष मिशनों के लिए ज़रूरी डेटा इकट्ठा किया जाएगा। ये सभी प्रयोग भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए भी बेहद अहम साबित होंगे।

NASA Axiom Mission Launch LIVE Video

लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला ने NDA से पढ़ाई की है और 2006 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए। वह सुखोई-30, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक और डॉर्नियर जैसे कई लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव रखते हैं। अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले उन्होंने रूस और अमेरिका में विशेष प्रशिक्षण लिया जिसमें माइक्रोग्रेविटी, इमरजेंसी सिचुएशन और स्पेस साइंस से जुड़े तमाम पहलुओं की ट्रेनिंग शामिल थी। 2019 में उन्होंने रूस के गगारिन कोस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर से एक साल का प्रशिक्षण लिया।

NASA Axiom Mission Launch LIVE Video

इससे पहले इस मिशन को छह बार स्थगित किया जा चुका है। तकनीकी तैयारियां, मौसम की अनिश्चितता और ISS के सर्विस मॉड्यूल के मूल्यांकन जैसी वजहों से इसे कई बार टालना पड़ा। लेकिन अब सभी बाधाओं को पार करते हुए शुभांशु अपने अंतरिक्ष सफर के लिए तैयार हैं। लॉन्च से पहले शुभांशु ने कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत के लोग इस मिशन के लिए दुआ करें। तारे भी हासिल किए जा सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी कहानी किसी एक बच्चे को भी प्रेरित करती है, तो यही उनकी सबसे बड़ी सफलता होगी।

6 बार टाला गया एक्सियम-4 मिशन
  • 29 मई को ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के तैयार नहीं होने के कारण लॉन्चिंग टाल दी गई।
  • इसे 8 जून को शेड्यूल किया गया। फाल्कन-9 रॉकेट लॉन्च के लिए तैयार नहीं था।
  • नई तारीख 10 जून दी गई। फिर से इसे मौसम खराब होने की वजह से टाला गया।
  • चौथी बार 11 जून को मिशन शेड्यूल किया गया। इस बार आक्सीजन लीक हो गई।
  • नई तारीख 19 जून दी गई। मौसम की अनिश्चितता, क्रू मेंबर्स की सेहत के कारण टल गया।
  • छठी बार मिशन को 22 जून के लिए शेड्यूल किया गया। ISS के ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल के मूल्यांकन करने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए था। इसलिए मिशन टल गया।

NASA Axiom Mission Launch LIVE Video

Ax-04 मिशन में शुभांशु के साथ तीन और अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं— मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, स्लावोश विस्निएवस्की और टिबोर कपु। यह मिशन अंतरिक्ष में अनुसंधान और नई तकनीकों के परीक्षण के लिए शुरू किया गया है और भविष्य में एक निजी अंतरिक्ष स्टेशन “एक्सिओम स्टेशन” बनाने की योजना का हिस्सा है।

भारत के लिए यह गौरव का क्षण है। अंतरिक्ष की दुनिया में एक और भारतीय कदम रख रहा है, और ये कदम न सिर्फ विज्ञान की दिशा में बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों की दिशा में भी है।

READ MORE – Iran Israel War Update : ट्रंप की मध्यस्थता से ईरान-इजराइल युद्ध थमा, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए हुए नामित

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.