Congress Candidate List : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, लोकसभा के प्रत्याशियों को लेकर बैठक में होगी चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बैठक में होंगे शामिल

Congress Candidate List : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, लोकसभा के प्रत्याशियों को लेकर बैठक में होगी चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बैठक में होंगे शामिल

Congress Candidate List

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही कांग्रेस भी इसके लिए सक्रिय हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्राप्त आवेदनों की जाँच के बाद चुनिंदा उम्मीदवारों के नाम भेज दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कुल 150 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके बाद सूची की तीन से चार बार लघुसूचीकरण किया गया है।

लोकसभा सीटों पर समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने अपने 11 प्रत्याशियों की सूची में सात नए चेहरे को मैदान में उतारा हैं। कांग्रेस की बस्तर व कोरबा की जीती हुई सीट में प्रत्याशी दोहराए जा सकते हैं .प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा तैयार सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस ​सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, उमेश पटेल, अनिला भेडिया के नाम शामिल हैं।

Congress Candidate List

वहीं पांच मार्च स्क्रीनिंग की बैठक में लोकसभा पर्यवेक्षकों, पीसीसी तथा सर्वे के आधार पर आए तैयार किए गए तीन-तीन नामों के पैनल पर विचार किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बस्तर संभाग को छोड़कर सभी लोकसभा सीटों के लिए आवेदन आए थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आये हुए आवेदन के अलावा भी जीत सकने वाले दमदार प्रत्याशियों के नामों की सूची तैयार कर ली है।

सूची में जिन नामों को शामिल किया गया है इस आधार पर माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी भी सूरत में भाजपा को एकतरफा बढ़त लेने नहीं देना चाह रही है इसलिए चुनाव को रोचक बनाने और भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। नईदिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। इससे पहले 27 जनवरी को छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक राजधानी में आयोजित की गई थी।

Congress Candidate List

जिसमें प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में 11 सीटों में छह सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। रायपुर सहित अन्य पांच सीटों पर दो से तीन नामों का सूची रखा गया है। ऐसा माना जा रहा था कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम का घोषित कर दिए जायेगा पर ऐसा नहीं हो पाया। प्रत्याशियों की घोषणा में भाजपा ने बाजी मारते हुए एक मार्च को सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची कर दी। पहले प्रत्याशी घोषित करके भाजपा ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है।

कांग्रेस से संभावित नामों पर चर्चा संभव

  • बस्तर- दीपक बैज, लखेश्वर बघेल।
  • राजनांदगांव- भूपेश बघेल, महेश चंद्रवंशी, ममता चंद्राकर, छन्नी साहू, भोलाराम साहू।
  • रायपुर- डा. राकेश गुप्ता, सुशील आनंद शुक्ला, ,डिगेश्वरी वर्मा, चोवाराम वर्मा, रविंद्र चौबे।
  • कांकेर- वीरेश ठाकुर, नरेश ठाकुर, शिशुपाल सिंह, फूलोदेवी नेताम, अनिला भेंड़िया।
  • महासमुंद- धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू, राजेश तिवारी, गुरमुख सिंह होरा, देवेंद्र बहादुर सिंह, उमेश साहू।
  • दुर्ग- राजेन्द्र साहू, प्रतिमा चंद्राकर, ताम्रध्वज साहू, नीता लोधी
  • कोरबा- ज्योत्सना महंत, चरणदास महंत, जयसिंह अग्रवाल
  • सरगुजा- शशि सिंह, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह टेकाम
  • रायगढ़- रामनाथ सिदार, श्रवण सिदार, लालजीत सिंह राठिया, रानी जयमाला सिंह, अमरजीत भगत।
  • जांजगीर-चांपा-डा मेनका, जयमाला सिंह, पीआर खूटे, शिव डहरिया, रमेश पैगवार, राइसकिंग खुटे, डा. शिव कुमार डहरिया।
  • बिलासपुर- टीएस सिंहदेव, संतोष कौशिक, शैलेश पांडे, रामचरण यादव, रामशरण यादव, राजेंद्र शुक्ला।
Breaking News National News and Politics