spot_img
Sunday, June 29, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Arijit Singh Hotel Heshel : अरिजीत सिंह ने जियागंज में खोला ‘हेशेल’ रेस्टोरेंट, सिर्फ 40 रुपये में पेटभर खाना, उद्देश्य – आम लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन

Arijit Singh Hotel Heshel

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह न केवल अपनी सुरीली आवाज के लिए बल्कि अपनी सादगी और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल के जियागंज में आम लोगों के लिए ‘हेशेल’ (Heshel) नामक एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

READ MORE – Maharashtra News : महाराष्ट्र में हाईअलर्ट और इमरजेंसी की घोषणा, मछुआरों को गुजरात सीमा पार करने से रोका गया

इस रेस्टोरेंट का उद्देश्य है — लोगों को सम्मान के साथ किफायती दरों पर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना। बताया जा रहा है कि यहां मात्र 40 रुपये में पेटभर खाना मिलता है, हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि यह योजना विशेष रूप से छात्रों के लिए चलाई जा रही है, न कि सभी के लिए।

Arijit Singh Hotel Heshel

हेशेल रेस्टोरेंट नया नहीं है, बल्कि अरिजीत सिंह का पुराना प्रोजेक्ट है जो अब सुर्खियों में आया है। इस होटल का प्रबंधन उनके पिता गुरदयाल सिंह करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह होटल रोजाना सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है और छात्रों को विशेष रियायतें भी दी जाती हैं।

अरिजीत सिंह की यह पहल उन सेलिब्रिटीज़ से अलग है जो आमतौर पर प्रीमियम रेस्तरेंट या कैफे खोलते हैं। उन्होंने सादगी और मानवता की मिसाल पेश की है, जिससे उनके फैंस बेहद प्रभावित हैं। हालांकि कुछ लोग अब भी यह जानने को उत्सुक हैं कि यह पहल वास्तव में कितनी बड़ी और विस्तृत है।

सिंगर ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अबू धाबी में होने वाला अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट भी स्थगित कर दिया था, जिससे उनकी सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना और अधिक सामने आई है।

READ MORE – Pakistan Attacked On Shambhu Mandir : आप शंभू मंदिर पर मिसाइल हमला, पाकिस्तान की नापाक साजिश बेनकाब, भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की नाकाम कोशिश

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.