spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Mandsaur Car Accident : मध्यप्रदेश में दिल दहलाने वाला हादसा, वैन ने बाइक को मारी टक्कर, 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

Mandsaur Car Accident

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खबरो से मिली जानकारी के मुताबिक 13 सवारियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार ईको वैन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में बने एक बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वैन में सवार सभी लोग रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के ग्राम खोजनखेड़ा के निवासी थे और नीमच जिले के आंतरी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया चौपाटी के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ।

Mandsaur Car Accident

वहीं बाइक सवार गोबर सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वैन के कुएं में गिरने के बाद उसमें फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में एक स्थानीय युवक मनोहर सिंह भी कुएं में कूद पड़ा, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी भी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुएं में पानी कम था, जिससे वैन बार-बार दीवारों से टकराई और वाहन के अंदर गैस जैसी स्थिति बन गई, जिससे दम घुटने लगा। कुछ लोगों की मौत चोटों से हुई तो कुछ की संभवतः दम घुटने से। डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

घटनास्थल पर कई घंटों की मशक्कत के बाद वैन और शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.