Nuclear Bomb Threat
जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत के इस कदम से घबराए पाकिस्तान के नेता अब बेतुके और आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी दी।
हनीफ अब्बासी ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार है और गोरी, शाहीन, गजनवी जैसी मिसाइलें तथा 130 परमाणु बम भारत के खिलाफ तैनात किए गए हैं। अब्बासी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सेना को जरूरत पड़ी तो रेलवे का पूरा सहयोग मिलेगा और रेलवे सेना की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।
हनीफ अब्बासी के इस बयान से साफ है कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर लिए गए कड़े रुख ने पाकिस्तान को बैचेन कर दिया है। पाकिस्तान को डर है कि यदि भारत पानी के नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कदम उठाता है तो उसकी कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। पहलगाम हमला अब पाकिस्तान के लिए एक बहाना बन गया है, असल चिंता उसे सिंधु जल संधि को लेकर हो रही है।
read more – Udaipur News : परीक्षा के दौरान छात्र से मुर्गा कटवाने का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश, शिक्षक फरार

