Aaj Ka Rashifal
रायपुर। आज का राशिफल। जैसा कि आप सभी जानते हैं ज्योतिष का ज्ञान विशुद्ध भारतीय है। यही कारण है कि सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू, पंचांग और ग्रह नक्षत्रों की चाल को जानने समझने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं।
ज्यादातर हिंदुओं समेत देश के तमाम लोगों को जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। चूंकि दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। तो आपको बताते हैं कि किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।
हर दिन की तरह आज का राशिफल भी ग्रह गोचर पर आधारित है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी संभावित भविष्यवाणियों इसमें होती हैं। तो शुरू करते हैं आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन महत्वाकांक्षाओं को साकार करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आज किसी पुराने परिचित से मदद मिल सकती है। गुप्त शत्रुओं से बचाव करें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी से बचें।
- सेहतः आंखों में जलन या थकान हो सकती है, स्क्रीन टाइम घटाएं।
- करियरः नौकरी में नया अवसर दस्तक दे सकता है, आत्मविश्वास बनाए रखें।
- प्यारः प्रेम जीवन में ताजगी लाने का समय है, कोई सरप्राइज दें।
- परिवारः परिजनों से सहयोग मिलेगा, कोई संयुक्त कार्य सफल होगा।
- उपायः गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
- पूर्वाभासः लंबित कार्य अचानक पूरे हो सकते हैं।
- मेष राशि का शुभ अंक 6 और रंग हल्का हरा आपको फलित होगा
वृष राशि
आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों को आज अचानक लाभ का अवसर मिल सकता है। नौकरी में नए प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में पुराने अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, समझदारी से काम लें।
- सेहतः अनिद्रा या बेचैनी परेशान कर सकती है, रात्रि ध्यान लाभदायक रहेगा।
- करियरः रचनात्मक सोच से प्रोजेक्ट में तारीफ मिलेगी।
- प्यारः पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का मन बनेगा, रिश्ता मजबूत होगा।
- परिवारः बुजुर्गों का मार्गदर्शन आज विशेष फल देगा।
- उपायः नीले फूल शनि मंदिर में चढ़ाएं।
- पूर्वाभासः दोपहर बाद कोई अटका काम तेजी से आगे बढ़ेगा।
- वृष राशि का शुभ अंक 3 है और आपको रंग डार्क ग्रे फलित होगा।
Aaj Ka Rashifal
मिथुन राशि
आज का मिथुन राशिफल कहता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभदायक रहेगा। शत्रु या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। संतान की पढ़ाई में उन्नति होगी। मन में नया जोश महसूस होगा।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा, नए सौदे सफल होंगे।
- सेहतः पुराने दर्दों में आराम मिलेगा, एनर्जी बनी रहेगी।
- करियरः रक्षा या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन।
- प्यारः पुराने संबंधों में गर्मजोशी लौट सकती है, क्षमा करें और आगे बढ़ें।
- परिवारः परिवार में किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद होगी।
- उपायः लाल वस्त्र हनुमान जी को चढ़ाएं।
- पूर्वाभासः लंबे समय से रुकी हुई बात आज पूरी हो सकती है।
- मिथुन राशि का शुभ अंक 8 है और आपको गाढ़ा लाल रंग फलित होगा
कर्क राशि
आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक निर्णय लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है, विशेषकर सर्दी-जुकाम से बचाव करें। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यों को सरल बनाएगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है, पर फिजूलखर्ची से बचें।
- सेहतः रक्तचाप या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है, तनाव न लें।
- करियरः मीडिया या क्रिएटिव सेक्टर वालों के लिए सुनहरा दिन।
- प्यारः लव लाइफ में ताजगी रहेगी, नज़दीकियां बढ़ेंगी।
- परिवारः किसी पुराने झगड़े का हल निकल सकता है।
- उपायः केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
- पूर्वाभासः विदेश या दूर स्थान से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
- शुभ अंक/रंग: 2, हल्का पीला
सिंह राशि
आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी बदलने या प्रमोशन की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में नए – रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः आय का ग्राफ स्थिर रहेगा, खर्च सोच-समझकर करें।
- सेहतः जंक फूड से दूर रहें, पाचन पर ध्यान दें।
- करियरः ऑफिस में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, काम के तरीके की तारीफ होगी।
- प्यारः रिश्ते में कोई पुराना गिला-शिकवा मिट सकता है।
- परिवारः परिवार की ज़िम्मेदारियों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन संतोष भी मिलेगा।
- उपायः शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
- पूर्वाभासः कोई पुराना सपना साकार होता दिख सकता है।
- सिंह राशि के लिए शुभ अंक 9 है और आपको रंग मैटेलिक ग्रे फलित होगा
Aaj Ka Rashifal
कन्या राशि
आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन विचारों से भरा रहेगा। नया प्रोजेक्ट या इंटरव्यू सफल हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अचानक खर्चों से बजट बिगड़ सकता है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, वरना गलतफहमियां हो सकती हैं। शाम को आध्यात्मिक रुचि जाग सकती है।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः बकाया पैसे मिल सकते हैं, आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा।
- सेहतः मौसम जनित एलर्जी से बचाव रखें।
- करियरः किसी पुराने सहकर्मी से दोबारा काम जुड़ सकता है, नेटवर्किंग फायदेमंद रहेगी।
- प्यारः आज रोमांटिक मूड में रहेंगे, दिल की बात कह देने का समय है।
- परिवारः घर में छोटी यात्रा या पिकनिक का प्लान बन सकता है।
- उपायः शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।
- पूर्वाभासः रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, सराहना भी मिलेगी।
- कन्या राशि का शुभ अंक 3 है और रंग सिल्वर व्हाइट फलित होगा
तुला राशि
आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी अधूरे काम को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। मानसिक तनाव को योग से नियंत्रित करें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः धन का प्रवाह बना रहेगा, पर बेमतलब के खर्चों से बचें।
- सेहतः माइंडफुलनेस और मेडिटेशन से मन शांत रहेगा।
- करियरः कोई नया कौशल सीखने से भविष्य में लाभ होगा।
- प्यारः पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, मन की बातें खुलकर कहें।
- परिवारः संतान की कोई उपलब्धि गर्व का कारण बनेगी।
- उपायः पीले फूल विष्णुजी को चढ़ाएं।
- पूर्वाभासः कोई अद्भुत संयोग आपको किसी नई दिशा में ले जा सकता है।
- तुला राशि का आज शुभ अंक 6 है और मोरपंखी हरा रंग फलित होगा
वृश्चिक राशि
आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आर्थिक दृष्टि से संतोषजनक रहेगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी, विवादों से बचें। घरेलू मामलों में किसी बड़े निर्णय की संभावना बन रह सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः आज आपकी कोई पुरानी मेहनत आर्थिक रूप से लाभ दिला सकती है।
- सेहतः दिन की शुरुआत में थकान हो सकती है, लेकिन हल्की वॉक आपको तरोताज़ा कर देगी।
- करियरः कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा।
- प्यारः रिश्ते में पारदर्शिता से संवाद मजबूत होगा, मन के भ्रम दूर होंगे।
- परिवारः भाई-बहनों के साथ कोई यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा।
- उपायः हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
- वृश्चिक राशि पूर्वाभासः दोपहर बाद अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- वृश्चिक राशि का शुभ अंक 5 है और रंग लालिमा लिए नारंगी फलित होगा।
Aaj Ka Rashifal
धनु राशि
आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आत्मविश्वास से हर कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि सुधरेगी। धन प्राप्ति के योग हैं, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धनु राशि धन-संपत्तिः खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, पर नियंत्रण रहेगा तो संतुलन बना रहेगा।
- धनु राशि सेहतः शरीर में पानी की कमी न होने दें, हाइड्रेशन ज़रूरी है।
- धनु राशि करियरः ऑफिस में कोई नया ज़िम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे।
- धनु राशि प्यारः पुराने झगड़े भूलकर आगे बढ़ने का समय है, रिश्ते फिर से खिल सकते हैं।
- धनु राशि परिवारः संतान पक्ष से कोई उपलब्धि प्रसन्नता देगी।
- धनु राशि उपायः सफेद मिठाई गरीब बच्चों में बाँटें।
- धनु राशि पूर्वाभासः यात्रा का अचानक कार्यक्रम बन सकता है।
- धनु राशि वालों के लिए शुभ अंक 1 है और रंग बादामी फलित होगा।
मकर राशि
आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन परचनात्मक कार्यों में बीतेगा। मीडिया, लेखन या कला से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आंखों की देखभाल करें। आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहेगा।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है।
- सेहतः पुराने रोगों से आराम मिलेगा, योग-प्राणायाम से लाभ होगा।
- करियरः आज आपके सुझावों जो महत्व मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- प्यारः प्रेम में नए रंग भरेंगे, किसी खास से मुलाकात संभव ।
- परिवारः माता-पिता का सहयोग आपकी राह आसान करेगा।
- उपायः तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
- पूर्वाभासः किसी पुराने मित्र से मिलन, मन प्रसन्न होगा।
- मकर राशि वालों के लिए शुभ अंक 7 और रंग आसमानी नीला फलित होगा
कुंभ राशि
आज का कुंभ राशिफल कहता है कि इस राशि के जातक आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र में नए विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। घर में कोई नया सदस्य आ सकता है या अतिथि का आगमन होगा। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी है।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन-संपत्तिः व्यवसाय में नई डील लाभकारी रहेगी, जीवनसाथी से आर्थिक मदद भी मिल सकती है।
- सेहतः सर्दी-खांसी से थोड़ा सतर्क रहें, दिनचर्या नियमित रखें।
- करियरः नौकरी में किसी वरिष्ठ का सहयोग मिल सकता है, जो आपकी प्रगति का मार्ग खोलेगा।
- प्यारः भावनाएं गहरी होंगी, पर मनमुटाव से बचें।
- परिवारः घर में शांति और सामंजस्य बनाए रखें, अनावश्यक बहस से दूर रहें।
- उपायः गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। कुंभ राशि पूर्वाभासः शेयर बाजार से अचानक लाभ संभव है।
- कुंभ राशि वालों के लिए शुभ अंक 9 और रंग पिंक रोज़ फलित होगा
मीन राशि
आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। पुरानी योजनाएं सफल होंगी।
- क्षेत्र विशेष में राशिफल कुछ इस तरह होगा
- धन- संपत्तिः किसी उधार या लोन का समाधान मिलेगा, राहत महसूस होगी।
- सेहतः पेट से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें, फास्ट फूड से बचें।
- करियरः कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे।
- प्यारः पार्टनर की भावनाओं को समझना ज़रूरी होगा, वरना दूरी आ सकती है।
- परिवारः कोई रिश्तेदार घर आ सकता है, माहौल खुशनुमा बनेगा।
- उपायः सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
- पूर्वाभासः अनजानी खुशी दस्तक दे सकती है।
- मीन राशि वालों के लिए शुभ अंक 4 और रंग गाढ़ा सुनहरा फलित होगा