President Vladimir Putin
मास्को। रूस की राजधानी मास्को में आज यानि कि 30 मार्च रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की कार में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। यह विस्फोट मास्को के लुब्यंका इलाके में स्थित खुफिया एजेंसी FSB मुख्यालय के बाहर हुआ। धमाके के बाद कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई।
read more – Chaitra Navratri 2025 : शक्ति उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
धमाके के पीछे साजिश या हादसा?
इस विस्फोट के पीछे किसी साजिश का हाथ है या यह मात्र एक हादसा था, इसकी जांच जारी है। वहीं राष्ट्रपति कार्यालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत जांच के आदेश दिए गए हैं। खबरों के मुताबिक इस हमले के बाद पुतिन ने अपने सुरक्षाकर्मियों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
President Vladimir Putin
घटना का वीडियो वायरल
वहीं सोशल मीडिया पर इस धमाके का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे व्लादिमीर पुतिन के काफिले की एक लग्जरी लिमोजिन में अचानक विस्फोट हो जाता है। पहले आग कार के इंजन से उठती है और फिर पूरी गाड़ी इसकी चपेट में आ जाती है। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी के बस की बात नहीं थी।
कौन था कार में?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट के समय कार के अंदर कौन मौजूद था। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन इस कार में सवार नहीं थे, लेकिन उनके सुरक्षा काफिले की यह महत्वपूर्ण कार थी। इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
President Vladimir Putin
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन जिस कार का इस्तेमाल करते हैं, वह रूस में बनी सुपर-लक्जरी सेडान ‘अरुस सीनेट लिमोजिन’ है। यह कार बुलेटप्रूफ है और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकों से लैस है। इसकी कीमत 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। यह कार बम धमाके और गोलियों की बौछार को झेलने में सक्षम मानी जाती है। फिर भी यह घटना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है।
क्या जेलेंस्की की भविष्यवाणी सच हो रही है?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि व्लादिमीर पुतिन की सेहत बिगड़ रही है और वह जल्द ही मर सकते हैं। जेलेंस्की ने यह भी कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा। अब पुतिन के काफिले पर हुए इस विस्फोट के बाद जेलेंस्की के बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
President Vladimir Putin
जांच जारी
बता दें कि रूस की खुफिया एजेंसियां इस विस्फोट की तह तक जाने में जुटी हुई हैं। यह धमाका राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश का हिस्सा था या फिर कोई तकनीकी खराबी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
अब सवाल यह उठता है कि क्या मास्को में यह धमाका रूस की राजनीति में कोई बड़ा मोड़ लाएगा? इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल मच गई है और कई देश इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

