रायपुर. राजधानी के उरला इलाक़े में चोरों का आतंक देखने को मिला है, इलेक्ट्रॉनिक काटा की फैक्ट्री में चोरों ने क़रीब 1 टन माल की चोरी की है, चोरी हुए समान की क़ीमत क़रीब 1.5 लाख रुपये बताया जा रहा है, फैक्ट्री में लगे CCTV कैमरे में घटना में कैद हो गई.

राजधानी में चोरो के हौसले बुलंद, 1 टन माल उड़ा ले गए चोर, घटना CCTV कैमरे में कैद
फैक्ट्री के मालिक ने उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, उरला पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, फुटेज के आधार पर पुलिस तहकीकात कर रही है. सीसीटीवी फूटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि 2 चोर समान को उठा कर ले जा रहे है.
