spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

America Train Fire : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में SEPTA ट्रेन में भीषण आग, 350 यात्री सुरक्षित निकाले गए

America Train Fire

पेंसिल्वेनिया। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के डेलावेयर काउंटी में साउथईस्टर्न पेंसिल्वेनिया ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (SEPTA) की एक यात्री ट्रेन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह हादसा रिडले पार्क के क्रुम लिन स्टेशन पर हुआ, जहां आग लगने के कारण करीब 350 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

खबरो से मिली जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन की पहली बोगी के नीचे लगी थी। चालक दल ने आग लगने के तुरंत बाद स्थिति को भांपा और यात्रियों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की। सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सेवाओं पर असर:
आग लगने के कारण विलमिंगटन और न्यूर्क, न्यू जर्सी के बीच SEPTA सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं। इसके अलावा, एमट्रैक सेवाओं में भी विलमिंगटन (डेलावेयर) और फिलाडेल्फिया के बीच देरी देखने को मिली।

क्या है अगला कदम?
अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

read more – CG BREAKING : महिला प्रत्याशी सीमा दिवाकर का निधन, पार्टी में छाया शोक का माहौल

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.