Delhi Election Results 2025 : दिल्ली चुनाव में BJP की धमाकेदार वापसी के संकेत, 27 साल बाद सत्ता में लौटने की तैयारी, केजरीवाल फिर पीछे

Delhi Election Results 2025 : दिल्ली चुनाव में BJP की धमाकेदार वापसी के संकेत, 27 साल बाद सत्ता में लौटने की तैयारी, केजरीवाल फिर पीछे

Delhi Election Results 2025

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 70 में से BJP 43 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 27 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। तो वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है और वह अब तक एक भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं कर पाई है।

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआत में आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे थे, लेकिन करीब दो घंटे बाद दोनों नेताओं ने बढ़त बना ली है। वहीं, अन्य बड़े चेहरे जैसे आतिशी भी शुरुआती दौर में पिछड़ते नजर आए।

Delhi Election Results 2025

1993 के बाद पहली बार सत्ता में वापसी के करीब
BJP ने आखिरी बार 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी, जब उसने 49 सीटें जीती थीं और 5 साल के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बनाए थे। इस बार के रुझान पार्टी के लिए ऐतिहासिक वापसी का संकेत दे रहे हैं।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
रुझानों के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने AAP के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “और लड़ो आपस में…” उनका यह बयान विपक्षी दलों के भीतर बढ़ती खींचतान की ओर इशारा करता है।

Delhi Election Results 2025

AAP की गिरती साख
2020 में अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा। केजरीवाल ने 4 साल, 7 महीने और 6 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला और फिर आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में कई बड़े नेताओं की स्थिति दिलचस्प बनी हुई है। जहां कुछ मंत्री मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं कुछ प्रमुख चेहरे पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

पीछे चल रहे मंत्री:
  • आतिशी (कालकाजी सीट): भाजपा के रमेश बिधूड़ी से 2800 वोटों से पीछे।
  • सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश सीट): भाजपा की शिखा राय से 2721 वोटों से पिछड़ रहे हैं।
  • राघवेंद्र शौकीन (नांगलोई जाट सीट): भाजपा के मनोज शौकीन से 10765 वोटों से पीछे।

Delhi Election Results 2025

आगे चल रहे मंत्री:
  • गोपाल राय (बाबरपुर सीट): भाजपा के अनिल वशिष्ठ पर 20750 वोटों की बड़ी बढ़त।
  • इमरान हुसैन (बल्लीमारान सीट): भाजपा के कमल बागरी पर 15302 वोटों से आगे।
  • मुकेश अहलावत (सुल्तानपुर माजरा सीट): भाजपा के करम सिंह पर 6872 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

मतदान और एग्जिट पोल का हाल
दिल्ली में 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल में से 12 ने BJP की सरकार बनने का अनुमान जताया था, जबकि 2 ने केजरीवाल के पक्ष में सरकार बनने की संभावना दिखाई थी। अब सभी की निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो दिल्ली की राजनीति को एक नया मोड़ दे सकते हैं।

वहीं दिल्ली चुनाव के इन नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों और जनता दोनों को चौंका दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम परिणाम किसके पक्ष में जाता है और दिल्ली की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाती है। फ़िलहाल सभी को अंतिम नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

read more – MAHA KUMBH SNAN : महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों की आस्था की डुबकी, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भेजा विशेष आमंत्रण

 

Breaking News National News and Politics