Delhi Election news Update: सीलमपुर में हंगामा, आप और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े, बुर्का-वोट और बवाल के बीच तीन बजे तक 46 फीसदी से ज्यादा मतदान

Delhi Election news Update: सीलमपुर में हंगामा, आप और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े, बुर्का-वोट और बवाल के बीच तीन बजे तक 46 फीसदी से ज्यादा मतदान

Delhi Election news Update

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक 46 फीसदी से ज्यादा मतदान होने की खबर है। इस के दौरान कई इलाकों में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। वोटिंग के दौरान बड़ा मामला पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में देखने को मिला है। यहां भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने कुछ महिला वोटर्स से जानबूझकर फर्जी वोटिंग कराई है।

Delhi Election news Update

सीलमपुर में बुर्के में वोट पर बवाल
चुनाव के दौरान बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि वह बुर्के की आड़ में फर्जी वोटर्स से मतदान करवा रही है। दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी बाहर से महिला वोटर लाई है और उन्हें पहले मास्क और बाद में बुर्का पहनाकर फेक मतदान कराया है। बीजेपी का दावा है कि सीलमपुर में कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके नाम पर पहले ही किसी नो वोट डाल दिया है।

इन आरोपों के चलते आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जहां धांधली करने का आरोप लगाया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे बिना सिरपैर का दावा बताया है।

फर्जी वोट कराने के आरोप के भीड़ कार्यकर्ता
सीलमपुर में फर्जी वोट कराए जाने के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बीजेपी के कार्यकर्ता जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर धांधली करने का आरोप लगाया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रही है जिसका सच्चाई से कोई नाता नहीं है।

 जंगपुरा में पैसे बांटने का आरोप
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं के बीच पैसे बांटने का भी आरोप लगाया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि यहां पुलिस के सामने बीजेपी के लोग अपनी मनमानी कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है।

चिराग दिल्ली में पुलिस पर आप नेताओं ने लगाया आरोप
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के चिराग दिल्ली गांव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरव भारद्वाज ने आरोप लगाया की पोलिंग सेंटर से 200 मीटर दूर जानबूझकर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं जिस वजह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशानी हो रही है और दिल्ली पुलिस ने ऐसा जानबूझकर किया है। इससे पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी कालकाजी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है

Breaking News National News and Politics राज्य खबर