BJP Chhattisgarh election management committee : बीजेपी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का किया गठन, लोकसभा के लिए बीजेपी के प्रभारियों व पदाधिकारियों की बैठक, देखिये किनको मिली कौन सी जिम्मेदारी

BJP Chhattisgarh election management committee : बीजेपी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का किया गठन, लोकसभा के लिए बीजेपी के प्रभारियों व पदाधिकारियों की बैठक, देखिये किनको मिली कौन सी जिम्मेदारी

BJP Chhattisgarh Election Management Committee

रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की दृष्टि से प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की नियुक्ति की गई है।

 

BJP Chhattisgarh Election Management Committee

जिसमे पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए हैं। वहीं, भूपेन सवन्नि, सौरभ सिंह और सरला कौसरिया सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। BJP प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन लोकसभा, मोर्चा, कार्यक्रम टोलियों के प्रभारियों व पदाधिकारियों का करेंगे मार्गदर्शन।

लोकसभा चुनाव की तैयारी को बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठक होगी। लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई बैठक में क्लस्टर, लोकसभा, मोर्चा, कार्यक्रम टोलियों के प्रभारियों व पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में ये बैठकें होगी।

BJP Chhattisgarh Election Management Committee

सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी प्रदेश सह प्रभारी लेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में होने वाली इन बैठकों में अब तक के काम की समीक्षा की जाएगी। सबसे पहले क्लस्टर व लोकसभा प्रभारियों व संयोजकों की बैठक होगी।

BJP Chhattisgarh Election Management Committee

नितिन नबीन पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारियों की बैठक रखी गई है। सबसे अंत में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में होगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में जन-आशीर्वाद से हासिल ऐतिहासिक जनादेश से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए अबकी बार चार सौ पार का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में हैं।

Breaking News राज्य खबर