Vande Bharat Train : दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में TTE की मौत, रेलवे ने शुरू की जांच

Vande Bharat Train : दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में TTE की मौत, रेलवे ने शुरू की जांच

Vande Bharat Train

दुर्ग। दुर्ग से विशाखापत्तनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजेंद्र कुमार निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र कुमार निर्मलकर, जो भाटापारा के निवासी थे, वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात थे और उनकी मौत ट्रेन के सफर के दौरान हुई।

वहीं ट्रेन जब टिटलागढ़, ओडिशा पहुंची, तो मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत के कारण संदिग्ध हैं, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर