AR Rahman and Saira Lia divorce
मुंबई। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान (57) और उनकी पत्नी सायरा बानू शादी के 29 साल बाद अलग हो रहे हैं। सायरा की वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कपल के तलाक की अनाउंसमेंट कर प्राइवेसी की मांग की है। कुछ समय बाद एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर कर इसे कन्फर्म किया है।

जानकारी के मुताबिक, भारत के फेमस म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपने पत्नी से लगभग तीन दशक के बाद अलग होने का फैसला किया है। सायरा की वकील ने स्टेटमेंट जारी किया है. यही से इस मामले का खुलासा हुआ।
एआर रहमान और सायरा बानू की शादी 12 मार्च 1995 को हुई थी। उस समय एआर रहमान 27 साल और सायरा 21 साल की थी। यह शादी एआर रहमान की मां ने फिक्स कराई थी, जो कि अरेंज मैरिज थी।

