Jharkhand Election 2nd Phase
झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों में आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का मुकाबला भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से है। बता दें कि झारखण्ड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को सपंन्न हुआ था। वहीं चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जायेगा।
read more – Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र की 288 सीटों में मतदान शुरू, 4136 उम्मीदवारो की साख दांव पर
इस चरण में कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष तथा 55 महिला हैं। गिरिडीह में एक जेंडर प्रत्याशी अश्विनी आंबेडकर भी चुनाव लड़ रही हैं। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद झारखंड में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आप को बता दें कि दूसरे चरण में बरहेट, गांडेय, हजारीबाग, राजमहल, बोकारो, धनबाद, पाकुड़, बेरमो और जामताड़ा जैसी हॉट सीटे हैं।
Jharkhand Election 2nd Phase
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चरण की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 14218 बूथ बनाए गए हैं। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं।
- झारखंड में इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव परबरहेट : हेमंत सोरेन
- धनवार : बाबूलाल मरांडी
- नाला : रवीद्र नाथ महतो
- दुमका : बसंत सोरेन
- गांडेय : कल्पना सोरेन
- सिल्ली : सुदेश महतो
- पाकुड़ : निशत आलम
- जामताड़ा : सीता सोरेन
- बोरियो : लोबिन हेम्ब्रोम
Jharkhand Election 2nd Phase
सभी बूथों में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग द्वारा की जा रही है। सभी बूथों पर अंदर एवं बाहर की ओर कैमरे लगे हैं, जिसकी मानिटरिंग जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है।