Paddy purchased in Chhattisgarh: किसानों को मिलेगी कर्जे से मुक्ति, धान बेचते ही निकाल पाएंगे 10 हजार रूपए, सीएम साय ने दी बड़ी सौगात

Paddy purchased in Chhattisgarh: किसानों को मिलेगी कर्जे से मुक्ति, धान बेचते ही निकाल पाएंगे 10 हजार रूपए, सीएम साय ने दी बड़ी सौगात

Paddy purchased in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर गुरूवार से धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी पर प्रदेश की सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसान अब धान बेचने के बाद माइक्रो एटीम से 2 से लेकर 10 हजार तक की राशि निकाल सकते है। वही सीएम साय ने कहा कि अब धान बेचने के बाद किसानों को अब किसी से कर्ज नही लेना पड़ेगा।

धान बेचने के बाद किसान निकाल पाएंगे 10000 रुपए

जानकारी के मुताबिक, सीएम विष्षुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात दी है। साय सरकार ने किसानों के हित में फैसला लिया है। किसानों को धान बेचने के बाद लंबे समय तक राशि का इंतजार नही करना पड़ेगा। वे धान बेचने के साथ माइक्रो एटीम से 2 हजार से 10 हजार की राशि निकाल पाएंगे। सीएम साय ने कहा कि किसानों को धान बेचने के बाद अब किसी से कर्ज नही लेना पड़ेगा। वही सीएम के इस फैसले के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है।

Paddy purchased in Chhattisgarh

किसानों को मिलेगी कर्जे से मुक्ति

सीएम साय ने आगे कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र तक जिस भी वाहन और हमाली मजदूरी  का भुगतान करने के लिए किसी से राशि उधार लेनी पड़ती थी। रइन सब समस्याओं से अब किसानों को छूटकारा मिल जाएगा।

Aadhaar Operators On Strik : छत्तीसगढ़ में 3 दिनों तक बंद रहेंगे आधार केन्द्र, आधार ऑपरेटर्स के 7 सूत्रीय मांग……

राज्य में कुल 37.46 लाख किसान परिवार

किसानों को अब धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके बैंक में राशि जमा कर दी जाएगी। जिसे किसान माइक्रो एटीम के जरिए आसानी से निकाल पाएंगे। बता दें कि राज्य में कुल 37.46 लाख किसान परिवार है। जिनमें से लगभग 80% किसान लघु और सीमांत श्रेणी में आते हैं।

National