Paddy purchased in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर गुरूवार से धान खरीदी शुरू हो गई है। धान खरीदी पर प्रदेश की सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसान अब धान बेचने के बाद माइक्रो एटीम से 2 से लेकर 10 हजार तक की राशि निकाल सकते है। वही सीएम साय ने कहा कि अब धान बेचने के बाद किसानों को अब किसी से कर्ज नही लेना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक, सीएम विष्षुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात दी है। साय सरकार ने किसानों के हित में फैसला लिया है। किसानों को धान बेचने के बाद लंबे समय तक राशि का इंतजार नही करना पड़ेगा। वे धान बेचने के साथ माइक्रो एटीम से 2 हजार से 10 हजार की राशि निकाल पाएंगे। सीएम साय ने कहा कि किसानों को धान बेचने के बाद अब किसी से कर्ज नही लेना पड़ेगा। वही सीएम के इस फैसले के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है।
Paddy purchased in Chhattisgarh
किसानों को मिलेगी कर्जे से मुक्ति
सीएम साय ने आगे कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र तक जिस भी वाहन और हमाली मजदूरी का भुगतान करने के लिए किसी से राशि उधार लेनी पड़ती थी। रइन सब समस्याओं से अब किसानों को छूटकारा मिल जाएगा।
![]()
राज्य में कुल 37.46 लाख किसान परिवार
किसानों को अब धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके बैंक में राशि जमा कर दी जाएगी। जिसे किसान माइक्रो एटीम के जरिए आसानी से निकाल पाएंगे। बता दें कि राज्य में कुल 37.46 लाख किसान परिवार है। जिनमें से लगभग 80% किसान लघु और सीमांत श्रेणी में आते हैं।
