Gujarat Bullet Train Project Accident
आणंद। गुजरात के आणंद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन पुल का कुछ हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मलबे में दबने से अब तक तीन मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं दो मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आणंद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार ये पुल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
Gujarat Bullet Train Project Accident
आज काम के दौरान अचानक पुल के पत्थर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। तेज धमाके के बाद पुल का हिस्सा कई फीट से नीचे गिरा था। आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा वासद नदी के पास राजूपूरा के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन ब्रिज पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक लोहे का गाटर टूट गया, जिसे पर रखे पत्थर नीचे गिर पड़े।

सूचना मिलने के बाद मौके पर बचाव दल पहुंचा। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। मौके पर कई एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। घायलों की हालत स्थिर है।

