Govardhan Puja 2024 : गोवर्धन पूजा पर कैसे च‍िड़‍िया बदल सकती है आपकी क‍िस्‍मत?…. इस दिन क्या करें और क्या न करें?

Govardhan Puja 2024 : गोवर्धन पूजा पर कैसे च‍िड़‍िया बदल सकती है आपकी क‍िस्‍मत?…. इस दिन क्या करें और क्या न करें?

Govardhan Puja 2024

रायपुर। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बना कर प्रदोष काल में उसकी पूजा की जाती हैं। इसी के साथ ही अन्नपूर्णा माता की आराधना भी की जाती है, जिससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दिन को श्री कृष्ण की विजय का प्रतीक भी माना जाता है।

read more –  Govardhan Puja 2024 : गोवर्धन पूजा पर कैसे च‍िड़‍िया बदल सकती है आपकी क‍िस्‍मत?…. इस दिन क्या करें और क्या न करें?

धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन में सभी कार्यों में सफलता की प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर कुछ गलतियों को करने से साधक को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें और क्या न करें?

गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें?
  • गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठें।
  • सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • ब्रह्मचर्य नियम का पालन करें।
  • सात्विक भोजन का सेवन करें।
  • भगवान श्रीकृष्ण के नामों का जप करें।
  • गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा-अर्चना करें।
  • श्रद्धा अनुसार गरीबों में दान करें।
  • भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित करें।
  • गायों की पूजा करना शुभ होता है।

 

Govardhan Puja 2024

गोवर्धन पूजा के दिन क्या न करें?
  • अभद्र भाषा का प्रयोग न प्रयोग न करें।
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • बड़े-बुर्जग और महिलाओं का अपमान न करें।
  • घर को गंदा न रखें।
  • गौमाता को परेशान न करें।
च‍िड़‍िया बदल सकती है आपकी क‍िस्‍मत

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िस्‍मत साथ न दे रही हो, तो या फ‍िर बच्‍चों की सेहत-समृद्धि को लेकर परेशान हों, तो चावल के आटे से तीन च‍िड़‍िया बना लें। इसके बाद इन्‍हें पानी में उबालें फ‍िर एक च‍िड़‍िया गाय को ख‍िला दें और दूसरी च‍िड़‍िया छत पर पक्ष‍ियों के ल‍िए रख दें। तीसरी और आख‍िरी च‍िड़‍िया माता लक्ष्‍मी को अर्पित कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से क‍िस्‍मत साथ देने लगती है। साथ ही घर-पर‍िवार में सभी की सेहत-समृद्धि बनी रहती है।

read more – India-China Border : LAC से पीछे हटी भारत-चीन के सैनिक, दिवाली पर सैनिकों ने मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा, शुरू होगा पेट्रोलिंग

Breaking News News and Politics राज्य खबर