spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

Jaipur News : जयपुर में खीर बाँट रहे RSS के 8 स्वयंसेवकों पर चाकू से हमला, गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाइवे किया जाम

Jaipur News

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के करणी विहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की है जब शरद पूर्णिमा के अवसर पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांटे जाने का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान चाकू और डंडे लिए कुछ अज्ञात लोगों ने संघ कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

read more – NIA Raid : पटना-दिल्ली में ED की ताबड़तोड़ रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े मामले

हमले में 7 से 8 कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य लोग घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Jaipur News

जिसके बाद घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाइवे जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची करणी विहार थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और हाइवे खुलवाया गया। पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या था पूरा मामला

स्वयंसेवकों ने बताया शांतिपूर्ण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पहुंचे दो असामाजिक तत्वों ने पहले खीर से भरी जेगची को लात मारी, उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले के समय भी मंदिर में भजन कीर्तन चल रहे थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता पहुंचा और लोगों से समझाइश की।

जानकारी के अनुसार स्वयंसेवकों ने हमला करने वाले नसीब चौधरी और उसके बेटे को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार चाकू से घायलों के पेट और छाती पर वार किए। घायल स्वयंसेवक संघ की जगदंबा नगर हीरापुरा शाखा से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है।

read more – India Canada Relations : “कनाडा के साथ खराब रिश्तों के लिए ट्रूडो जिम्मेदार’- भारत

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.