Citadel Honey Bunny: वरुण धवन और सामंथा की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

Citadel Honey Bunny: वरुण धवन और सामंथा की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

Citadel Honey Bunny

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों के लिए यह सीरीज एक्शन से भरपूर है। जानकारी के अनुसार, यह वेब सीरीज 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत सहित 240 देशों में रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके ने किया है।

दरअसल, ‘सिटाडेल: हनी बनी’ का यह ट्रेलर 90 के दशक की याद दिलाता है। रोमांच और स्पाई थ्रीलर से भरपूर इस वेब सीरीज देखने में काफी दिलचस्प लग रही है। इस वेब सीरिज को वरूण धवण और सामंथा की बेहतरीन अदाकारी और विजुअल्स इफेक्ट में बनाया गया है। इन दोनों एक्टर्स ने पहली बार वेब सीरीज में काम किया है।

Citadel Honey Bunny

क्या है इस वेब सीरिज का कहानी

इस वेब सीरीज की कहानी में, स्टंटमैन बनी (वरुण धवन) एक स्ट्रगल कर रही अभिनेत्री हनी (सामंथा प्रभु) को एक साइड गिग के लिए अपनी टीम में शामिल करता है। बनी हनी को बताता है कि वह एक एजेंट के रूप में अन्य लोगों के साथ मिलकर कानून से जुड़े काम कर रहा है। इसके बाद वे दोनों एक्शन, जासूसी और धोखे की दुनिया में फंस जाते है। वही सालों बाद अगल हो चुके हनी बनी को अपनी बेटी नादिया की सुरक्षा के लिए एक साथ होकर लड़ना पड़ता है।

Atul Parchure passes away: नम आंखों से दी गई अतुल परचुरे को विदाई, सीएम शिंदे ने सहित बॉलिवुड सेलिब्रिटी ने जताया दुख

कौन- कौन कलाकार शामिल

वही इस वेब सीरीज में वरूण धवन और सामंथा के साथ के इस सीरीज में के.के. मेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है. इन सभी के अलावा सीरीज में सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकीत परिहार और कश्वी मजमूदार जैसे कलाकार शामिल हैं।

 

Breaking News National News and Politics