spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Student drowned in Kharun river of Raipur: खारून नदी में नहाते समय डूबा 9वीं का छात्र: स्कूल जाने के बहाने घर से निकला, SDRF का 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी..

Student drowned in Kharun river of Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के खारून नदी में एक 9वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वह सीधे खारून नदी पहुंच गया। छात्र के बहने के बाद उसके दोस्तों ने 112 पर फोन किया। SDRF की टीम पिछले 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक छात्र का कोई पता नहीं चला है। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की हैं।

SDRF की टीम पिछले 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, बोरियाकला  निवासी छात्र ईश्वर वर्मा  सुबह 9 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। थोड़ी देर बाद वह कॉपी भूल जाने की वजह से वापस घर आया, लेकिन स्कूल नहीं गया। बिना किसी को बताए, वह दोस्तों के साथ खारून नदी की चला गया।

Student drowned in Kharun river of Raipur

नदी के बहाव में डूबा छात्र

बताया जा रहा हैं ईश्वर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा और थोड़ी देर नहाने के बाद जब सभी दोस्त बाहर निकल रहें थे उसी समय ईश्वर गहरे पानी में चला गया और नदी के बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने इस घटना की सूचना तुरंत 112 में काल करके दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम करीब 12.30 बजे मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी।

ईश्वर अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया और नदी के बहाव में बह गया

RAIPUR LAB TECHNICIAN RAPE CASE: छत्तीसगढ़ में निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन महिला से रेप, बदनामी के डर से चुप रही पीड़िता

SDRF की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

SDRF की टीम ने बताया कि बच्चे के शव को दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ढूढंने की कोशिश की गई, लेकिन शव नहीं मिला। अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे से SDRF की टीम फिर से बच्चे के शव की खोज में जुट गई है। इस सर्च ऑपरेशन में हाई स्पीड बोट के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस गोताखोर भी पानी की गहराई में शव को खोजने का प्रयास कर रहें हैं।

सर्च ऑपरेशन में हाई स्पीड बोट के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस गोताखोर भी पानी की गहराई में शव को खोजने का प्रयास कर रहें हैं।

Student drowned in Kharun river of Raipur

ईश्वर को पानी से लगता था डर

वहीं ईश्वर साहू के पिता राजकुमार साहू जो कि बोरियाकला के एक टाउनशिप में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्होंने ने बताया कि ईश्वर उनका इकलौता बेटा और उसकी छोटी बेटी भी हैं। उन्होंने बताया कि ईश्वर को पानी से डर लगता था। उसे तैरना भी नहीं आता था। वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया, फिर डूब गया। यह बात अजीब हैं।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.