Jan Darshan Program Raipur: जनदर्शन में उमडी भीड़, PSC और सरकारी नौकरियों में 5 साल की छूट, सीएम ने कैंसर पीड़ित को दिया 1 लाख का चेक

Jan Darshan Program Raipur: जनदर्शन में उमडी भीड़, PSC और सरकारी नौकरियों में 5 साल की छूट, सीएम ने कैंसर पीड़ित को दिया 1 लाख का चेक

Jan Darshan Program Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। इस कार्यक्रम में CGPSC के छात्रों ने भी सीएम साय से मुलाकात की।

CGPSC के साथ सरकारी नौकरी में भी 5 साल की छूट

दरअसल, सीएम हाउस में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 2 हजार लोग दूर-दूर से शामिल हुए और अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम साय ने सभी से मुलाकात की। इस दौरान, CGPSC के छात्रों ने सरकारी नौकरियों के साथ-साथ CGPSC में आयु बढ़ाने की मांग की। सीएम साय ने बताया कि पहले ही कैबिनेट बैठक में सरकारी नौकरियों में 31 दिसंबर 2028 तक 5 साल की छूट देने का फैसला किया गया हैं।

सीएम साय ने कहा- CGPSC के साथ सरकारी नौकरी में भी 5 साल की छूट

Kenja Naxalite Manwa Mata campaign: जंतर मंतर में नक्सल पीड़ितो ने उठाई न्याय की गुहार, नक्सलवाद के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग

Jan Darshan Program Raipur

बुजुर्ग को सुनने वाली मशीन भेंट

सीएम साय ने इस जनदर्शन में दुर्ग जिले के खम्हरिया से आने वाले बुजुर्ग नीलकंठ को सुनने वाली मशीन भेंट की। इस यंत्र के मिलने के बाद बुजुर्ग खुश हो गए और सीएम का धन्यवाद किया।

बुजुर्ग नीलकंठ को सुनने वाली मशीन भेंट की

 

दिव्यांग को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए 15 हजार की राशि

वहीं सीएम साय ने रायपुर के रहने वाले दिव्यांग विवेक भोसले को 15 हजार रुपए की राशि भेंट की। विवेक भोसले ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए सरकार से मदद मांगी थी। वह 8 साल की उम्र से ढोलक बजाने में एक्सपर्ट हैं।

दिव्यांग को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के लिए 15 हजार की राशि

CHHATTISGARH NEWS: सीएम साय 20 सिंतबर को लेंगे कैबिनेट की बैठक, नक्सलवाद, धान खरीदी और राजोत्सव मुद्दो पर ले सकते हैं अहम फैसला

Jan Darshan Program Raipur

ओरल कैंसर से पीड़ित को 1 लाख का चेक

रायपुर के आमापारा निवासी उषा ठाकुर जो कि ओरल कैंसर से पीड़ित हैं। जनदर्शन कार्यक्रम में  सीएम साय ने 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

उषा ठाकुर को  सीएम साय ने 1 लाख रुपए की  चेक प्रदान किया।

Breaking News News and Politics राज्य खबर